क्राइम & फॉरेस्ट : मांडलगढ़
जंगल हो रहे सफाचट! गेणोली में खेर के पेड़ों की अवैध कटाई जारी, कुंभकर्णी नींद सोया वन विभाग
मांडलगढ़. महावीर सेन । उपखंड के गेणोली ग्राम पंचायत क्षेत्र में वन संपदा की सरेआम लूट मची है। सतबड़ी बालाजी के पास स्थित सघन जंगलों में खेर के पेड़ों पर वन माफिया की कुल्हाड़ी चल रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी शह पर ही लाखों रुपए की लकड़ी पार की जा रही है।
ग्रामीणों की प्रमुख शिकायतें:
- प्रतिदिन दर्जनों पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी।
- लाखों रुपए मूल्य की सरकारी वन संपदा का नुकसान।
- पर्यावरण संतुलन बिगड़ने से स्थानीय लोगों में भारी रोष।
- शिकायत के बावजूद वन विभाग के अधिकारियों की चुप्पी।
ग्रामीणों के अनुसार, वन क्षेत्र में माफिया इतने बेखौफ हैं कि दिन-दहाड़े पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। इस अवैध गतिविधि से वन संपदा को भारी नुकसान पहुँच रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो क्षेत्र के जंगल पूरी तरह से रेगिस्तान में तब्दील हो जाएंगे।
“जंगल हमारे फेफड़े हैं और उन्हें कुछ लालची लोग नष्ट कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं, जबकि माफिया हमारी संपदा लूट रहे हैं। उच्चाधिकारियों को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।”
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और वन विभाग के उच्च अधिकारी इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
स्मार्ट हलचल – निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर













