मांडलगढ़ नगर पालिका चुनाव: संवीक्षा के बाद 7 नामांकन खारिज, 2 फॉर्म निरस्त; अब 94 प्रत्याशी मैदान में
पार्टी सिंबल नहीं मिलने पर 7 नामांकन खारिज; अनिता सुराणा व भेरूलाल माली के अधिकृत टिकट मिलने पर निर्दलीय पर्चे हुए स्वतः निरस्त, 3 सितंबर को नाम वापसी के बाद साफ होगी चुनावी तस्वीर
मांडलगढ़, स्मार्ट हलचल। मांडलगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) का कार्य पूरा हो गया है। नाम निर्देशन प्रक्रिया के तहत कुल 103 नामांकन फॉर्म जमा किए गए थे। निर्वाचन कार्यालय द्वारा की गई जांच के दौरान पार्टी सिंबल नहीं मिलने के कारण 7 नामांकन फॉर्म खारिज कर दिए गए, जबकि 2 प्रत्याशियों के निर्दलीय फॉर्म नियमानुसार स्वतः निरस्त हो गए। अब चुनावी समर में कुल 94 नामांकन वैध बचे हैं।
सिंबल के अभाव में 7 फॉर्म खारिज, 2 निर्दलीय पर्चे हुए निरस्त
निर्वाचन अधिकारी स्वाति के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने राजनीतिक दलों के नाम से पर्चे भरे थे, लेकिन वे पार्टी का अधिकृत सिंबल प्रस्तुत नहीं कर सके, उनके 7 नामांकन पत्र जांच के दौरान खारिज कर दिए गए।
वहीं, वार्ड नंबर 3 से अनिता सुराणा और वार्ड नंबर 4 से भेरूलाल माली ने भाजपा एवं निर्दलीय दोनों रूपों में नामांकन दाखिल किए थे। दोनों प्रत्याशियों को भाजपा का अधिकृत सिंबल मिल जाने के कारण उनके निर्दलीय भरे गए फॉर्म नियमानुसार निरस्त हो गए।
राजेंद्र जाट वार्ड नंबर 5 जितेंद्र कुमार वार्ड नंबर 8 गायत्री भाट वार्ड नंबर 13 शाहीन परवीन वार्ड नंबर 14 अमित मेहर वार्ड नंबर 20 हेमराज हरिजन वार्ड नंबर 20 और प्रकाश धोबी वार्ड नंबर 20 इनके नामांकन खारिज हो गए हैं।
कुल नामांकन फॉर्म — 103
खारिज नामांकन — 7
निरस्त निर्दलीय फॉर्म — 2
अब वैध नामांकन — 94
3 सितंबर को दोपहर 3 बजे बाद तय होगी अंतिम चुनावी तस्वीर
103 नामांकनों में से 7 फॉर्म खारिज और 2 फॉर्म निरस्त होने के बाद अब 94 नामांकन शेष रह गए हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि 3 सितंबर तय है।
3 सितंबर को दोपहर 3 बजे नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद ही चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी। इसके बाद यह स्पष्ट होगा कि किस वार्ड में कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे रहते हैं और मुकाबला किन प्रत्याशियों के बीच होगा।
