मांडलगढ़ नगर पालिका चुनाव: 20 वार्डों में 103 प्रत्याशी मैदान में, निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं भाजपा-कांग्रेस का गणित

मांडलगढ़ नगर पालिका चुनाव: 20 वार्डों में 103 प्रत्याशी मैदान में, निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं भाजपा-कांग्रेस का गणित

मांडलगढ़, स्मार्ट हलचल। मांडलगढ़ नगर पालिका आम चुनाव 2026 में इस बार 20 वार्डों के लिए कुल 103 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त अभ्यर्थियों की सूची सामने आने के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। खास बात यह है कि बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिससे कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय और बहुकोणीय हो गया है।

मांडलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में पार्षद चुनाव के परिणाम अध्यक्ष पद का समीकरण तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। चुनावी हलकों में इस बात की चर्चा तेज है कि यदि भाजपा या कांग्रेस में से किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है तो निर्दलीय पार्षद अध्यक्ष बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

वार्डवार प्रत्याशियों की पूरी तस्वीर

वार्डभाजपाकांग्रेसनिर्दलीय
1रक्षिता टेलररेखा वैष्णवछोटू लाल प्रजापत, महावीर प्रसाद सेन, धापू देवी, नवीन लक्षकार
2योगेश कुमार चन्दनानीसिद्धार्थ सिसोदियाजुली ओस्तवाल, इसरार मोहम्मद भुट्टो, अभिनव ओस्तवाल
3अनिता सुराणा, अनिता सुराणाकीर्ति धाधीचलता ओस्तवाल
4भैरू लाल मालीशिवराज गुर्जरजमना लाल माली, भैरू लाल माली
5दशरथ सिंह राजपूत, राजेन्द्र जाटश्यामलाल बलाईराजू लाल माली, राजेन्द्र जाट
6रामलाल मीणाभगवान लाल मीणालालाराम मीणा
7अशोक कुमार जीनगरदीपक कुमार नायककिशनलाल नायक, शिव प्रताप नायक
8जितेन्द्र कुमार रेगर, कमलेश खटीकलादू लाल रेगर, बाबूलाल रेगरप्यारचंद रेगर, जितेन्द्र कुमार रेगर, प्रेम देवी रेगर
9श्वेता डांगीअल्का देवी लढ़ाप्रियंका सोमानी, सलीम मोहम्मद पठान, सिराजुद्दीन शाह, सुखदेव सिंह स्वर्णकार
10अभिलाषा गट्टानीआरती गट्टानीसुगना देवी माली, सोनू माली
11नील कमल पटवाभगवती लाल तम्बोलीजगदीश चन्द्र वैष्णव
12भारतीइन्द्रा देवी झंवरभंवर लाल स्वर्णकार, ओमप्रकाश कुमावत, घनश्याम सोनी
13मोहनी देवी, गायत्री भाटदिव्या ब्रह्मभट्टचंचल देवी स्वर्णकार, पूजा कुमारी भाट, आरती सोनी, चेतना देवी
14मंजू देवी व्यासइन्जियाज बानोसलमा बानो, जाहिदा बानो, नाजिया बानो पठान, रेशमा बानु शेख, शाहीन परवीन अंसारी, सपना खटीक
15राधेश्याम तेलीकिरण शर्मालोकेश धोबी, पवनेश ओस्तवाल
16सोनिया हरिजनदेवयानी चांवरियाशीतल चांवरिया, अंजली चांवरिया
17बहादुर सिंह राठौड़रफीक मोहम्मद टांकशराफत हुसैन, साजिया बानु, रिजवान सिलावट, इनसाफ मोहम्मद आजाद, फरीदा बानु
18सीता देवीजहरा फातिमाताहिरा अन्जुम, शाहिन बानो
19ऋतु चौहाननीलम पढ़ियारअंकिता वर्मा, पूजा देवी आंचलिया
20लादू लाल खटीक, प्रकाश चन्द्र धोबीअमित मेहर, विनोद कुमार धोबी, हेमराज हरिजनदुर्गेश कुमार नायक, दिलीप कुमार, प्रकाश चन्द्र धोबी

निर्दलीयों की भूमिका पर टिकी नजर

चुनावी मैदान में बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों के उतरने से इस बार मांडलगढ़ नगर पालिका का चुनाव खासा दिलचस्प हो गया है। कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ एक से अधिक निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इससे दोनों प्रमुख दलों के वोट समीकरण प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी मजबूत स्थिति में बताए जा रहे हैं। राजनीतिक चर्चाओं में यह भी माना जा रहा है कि यदि भाजपा या कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है तो पालिका अध्यक्ष के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका निर्णायक हो सकती है। ऐसी स्थिति में निर्दलीय पार्षद अपनी शर्तों और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के आधार पर किसी एक दल का समर्थन कर सकते हैं।

मांडलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के कारण महिला पार्षदों की भूमिका भी खास रहेगी। चुनाव परिणाम के बाद यह स्पष्ट होगा कि किस दल को कितनी सीटें मिलती हैं और कितने निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर पालिका बोर्ड के गठन में प्रभावी भूमिका निभाते हैं।

विशेष: मांडलगढ़ नगर पालिका में 20 वार्ड हैं और अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। उपलब्ध नाम निर्देशन सूची में कुल 103 अभ्यर्थियों के नाम दर्ज हैं।