मांडलगढ़ पंचायत समिति प्रधान चुनाव: कांग्रेस से गणेश लाल जाट व भाजपा से मंजू जोशी ने भरा नामांकन, जितेंद्र मूंदड़ा के नामांकन ने बढ़ाई सियासी हलचल

मांडलगढ़ पंचायत समिति प्रधान चुनाव: कांग्रेस से गणेश लाल जाट व भाजपा से मंजू जोशी ने भरा नामांकन, जितेंद्र मूंदड़ा के नामांकन ने बढ़ाई सियासी हलचल

21 सदस्यीय मांडलगढ़ पंचायत समिति में बहुमत के लिए 11 वोट जरूरी; कांग्रेस के पास 12, भाजपा के पास 8 और 1 निर्दलीय सदस्य, सियासी समीकरणों पर टिकी निगाहें

मांडलगढ़/भीलवाड़ा (स्मार्ट हलचल)

पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत मांडलगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए नामांकन प्रक्रिया ने सियासी माहौल गरमा दिया है। प्रधान पद के लिए कांग्रेस की ओर से गणेश लाल जाट और भाजपा की ओर से मंजू जोशी ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा कांग्रेस के जितेंद्र मूंदड़ा ने भी अन्य पंचायत समिति सदस्यों के साथ अपना नामांकन भरा है।

12 कांग्रेस, 8 भाजपा और 1 निर्दलीय के बीच सियासी गणित

21 वार्डों वाली मांडलगढ़ पंचायत समिति में बहुमत के लिए 11 सदस्यों की आवश्यकता है। पंचायत समिति में कांग्रेस के 12, भाजपा के 8 और 1 निर्दलीय सदस्य हैं। नामांकन दाखिल होने के बाद अब इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि चुनाव में ऊंट किस करवट बैठता है।

🛑 मांडलगढ़ पंचायत समिति प्रधान चुनाव : मुख्य बिंदु

  • नामांकन: कांग्रेस से गणेश लाल जाट व जितेंद्र मूंदड़ा तथा भाजपा से मंजू जोशी ने भरा फॉर्म।
  • सदन का गणित (21 सीटें): कांग्रेस – 12 | भाजपा – 08 | निर्दलीय – 01।
  • बहुमत: प्रधान बनने के लिए 11 वोट जरूरी; समीकरणों पर टिकी निगाहें।