मांडलगढ़ में 23 अक्टूबर को होगा मतदान, 20 नवंबर को आएंगे रिजल्ट, सरपंचों के लिए 4 चरणों में होगी वोटिंग, मतदान के दिन आएंगे नतीजे
मांडलगढ़। पंचायत राज चुनाव की घोषणा कर दी गई है। मांडलगढ़ में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए चुनाव
23 अक्टूबर 2026 को होंगे। इनका परिणाम 20 नवंबर 2026 को आएगा। इसी प्रकार सरपंच पद के लिए प्रथम चरण का मतदान
25 अक्टूबर 2026 को होगा। इनकी मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
मांडलगढ़ पंचायत समिति को पंचायत राज चुनाव के प्रथम चरण में रखा गया है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए निर्वाचन की लोक सूचना
8 अक्टूबर 2026 को जारी होगी और नामांकन की प्रक्रिया 13 अक्टूबर तक चलेगी।
चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। अब यहां नई सरकारी घोषणाएं और विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। प्रत्याशियों और जनप्रतिनिधियों को आचार संहिता का पालन करना होगा।
इन चुनाव में पूरे प्रदेश में 1403 जिला परिषद सदस्य, 8245 पंचायत समिति सदस्य, 14403 सरपंच और 130589 वार्ड पंच चुने जाएंगे।
पंचायत समिति क्षेत्र में चुनाव एक नजर में
जिला परिषद सदस्य — 03
पंचायत समिति सदस्य — 21
सरपंच — 39
वार्ड पंच — 339
जानिए, क्या रहेगा चुनाव कार्यक्रम
जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य
अधिसूचना और नामांकन की शुरुआत– 8 अक्टूबर 2026
नामांकन की आखिरी तारीख– 13 अक्टूबर 2026, दोपहर 3 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच– 14 अक्टूबर 2026, प्रातः 11 बजे से
नाम वापसी की आखिरी तारीख– 15 अक्टूबर 2026, दोपहर 3 बजे तक
चुनाव चिन्ह आवंटन– 15 अक्टूबर 2026, नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत बाद
मतदान– 23 अक्टूबर 2026, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
चुनाव परिणाम– 20 नवंबर 2026, सुबह 8 बजे से मतगणना
सरपंच
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लोक सूचना– 8 अक्टूबर 2026
नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की तारीख– 24 अक्टूबर 2026, सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच– 24 अक्टूबर 2026, सुबह 11:30 बजे से
नाम वापसी की आखिरी तारीख– 24 अक्टूबर 2026, दोपहर 2 बजे तक
चुनाव चिन्ह आवंटन– 24 अक्टूबर 2026, नाम वापसी के बाद
मतदान– 25 अक्टूबर 2026, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
चुनाव परिणाम– 25 अक्टूबर 2026, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना
महत्वपूर्ण
मांडलगढ़ पंचायत समिति में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
23 अक्टूबर 2026 को तथा ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच के लिए मतदान
25 अक्टूबर 2026 को होगा। सरपंच एवं पंच की मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी।
स्रोत: राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 का आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम।