Homeभीलवाड़ामांडल विधायक भड़ाणा ने भोजा पायरा में श्री सवाईभोज महाराज के भव्य...

मांडल विधायक भड़ाणा ने भोजा पायरा में श्री सवाईभोज महाराज के भव्य पैनोरमा निर्माण की उठाई मांग

मांडल। मांडल विधायक उदयलाल भड़ाणा ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में मांडल विधानसभा क्षेत्र के करेड़ा स्थित भोजा पायरा में हिन्दू समाज के आराध्यदेव श्री सवाईभोज महाराज का भव्य पैनोरमा निर्माण कराने की मांग उठाई।

भाजपा युवा नेता कमलेश सिंह गुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक भड़ाणा ने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि करेड़ा में भोजा पायरा पर श्री सवाईभोज महाराज का पैनोरमा बनने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा हिन्दू समाज की आस्था को और सुदृढ़ आधार प्राप्त होगा।

विधायक भड़ाणा ने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि पैनोरमा निर्माण से क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित किया जा सकेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने करेड़ा में एक “अटल स्मृति वन” एवं एक “नमो वन” की स्थापना की मांग भी रखी। उनका कहना था कि इन परियोजनाओं से पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहन मिलेगा तथा क्षेत्रवासियों को हरित, स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

विधायक की इस मांग से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है और उन्होंने आशा जताई है कि सरकार शीघ्र ही इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular