भीलवाड़ा । पारोली पुलिस ने क्षेत्र में एक मंदिर मे हुई चोरी की वारदात का 24 घण्टो के अन्दर पर्दाफाश कर दिया है और बदमाश चोर को गिरफतार किया है साथ ही चोरी हुए आभूषण भी बरामद कर लिए है । पुलिस ने आरोपी अशोक पुत्र भुरा लाल सोनी को पकड़ा है। एसपी धर्मेन्द्र सिंह के आदेशनुसार पर जिले में चोरी की घटनाओं की रोकथाम व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियो पर लगाम कसी जा रही है । पारोली
थाना अधिनारी सियाराम ने बताया प्रार्थी रामलक्ष्मण पुत्र रामरतन वैष्णव निवासी बागुदार ने पारोली थाने में चोरी।की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिसमे बताया की 18.03.2026 को दिन मे करीब 2.30 बजे से 3.20 बाजे के बीच मे अज्ञात व्यक्ति द्वारा श्री चारभुजा नाथ मंदिर बागुदार में से चारभुजा नाथ की मूर्तियों पर सजे आभुषणों में चांदी का छत्र नग 1 वजन लगभग 175 ग्राम, आरती नग 1 वजन लगभग 175 ग्राम व चांदी की गाय 2 नग वजन लगभग 50-50 ग्राम कुल वजन 100 ग्राम के आभूषण चुरा ले गया है तथा दुर्गालाल तिवारी चारण माताजी पुजारी ने भी बताया कि चारण माताजी के चांदी के छत्र नग 2 वजन करीब 50 ग्राम को भी अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया और आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की उच्च अधिकारियों के सुपरविजन मे टीम द्वारा घटनास्थल के बीटीएस लिए गए करीबन 50-60 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया व सीसीटीवी केमरो को चेक किया गया। गहन विश्लेषण के आधार पर अशोक पुत्र भुरा लाल सोनी उम्र 55 साल निवासी बडलियास थाना बडलियास को डिटेन कर वारदात के बारे मे गहन पुछताछ की तो चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया ।
