मंदिर परिसर में कर रहे थे अफीम का नशा, तीन गिरफ्तार

भीलवाड़ा । बनेडा पुलिस ओर डीएसटी ने ग्राम पंचायत बबराणा के भदेरिया श्याम भैरूनाथ मन्दिर परिसर में अफीम का सेवन करने पर 3 आरोपियों कोे गिरफ्तार किया। एसपी धर्मेंद्र सिंह द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ व मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत् एएसपी शाहपुरा राजेश आर्य के निर्देशन में और शाहपुरा वृताधिकारी ओमप्रकाश विष्नोई के सुपरविजन में बनेड़ा थानाप्रभारी बछराज चैधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया । पुलिस के अनुसार जिला स्पेशल टीम भीलवाडा द्वारा मिली सूचना के अनुसार थाना प्रभारी बछराज चौधरी मय टीम और डीएसटी टीम भीलवाडा द्वारा गश्त व चैकिंग कार्यवाही के दौरान गांव बबराणा के बस स्टैण्ड के पास भदेरियाश्याम भैरूनाथ मन्दिर परिसर के अन्दर तीन व्यक्ति बैठे हुये नजर आये जिनके सामने स्टील के बरतन एक छोटा लोटा, एक प्याली, एक पीतल का छोटा गिलास, एंव चैकोर व मन्दिर नुमा बना हुआ था जिसके दोनो तरफ कपडे की थैलीयां लटकी हुई थी और एक लकडी का छोटा घिसने का लटका हुआ था बीच मे शिव लिंग बना हुआ था। तीनो व्यक्तियों द्वारा अफीम का सेवन करना पाये जाने पर मौके पर गिरफ्तार किया गया । आरोपीयों के द्वारा अफीम के सेवन के विडियों व फोटो सोशल मिडिया पर अपलोड किये गये थें। जिस पर अन्तर्गत धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू की । गठित पुलिस टीम में थाना अधिमरी बछराज चौधरी के अतिरिक्त कृष्णगोपाल सउनि थाना बनेडा, कांस्टेबल अजय कुमार डीएसटी, देशराज बनेड़ा थाना शामिल रहे ।

इन्हे किया गिरफ्तार

शंकर लाल पुत्र लालाराम गाडरी उम्र 30 साल निवासी बबराना थाना बनेडा जिला भीलवाडा, गोपाल लाल पुत्र रामेष्वर लाल सुथार उम्र 30 साल निवासी बबराना ओर पोखर लाल पुत्र कान्हा जाट उम्र 39 साल को गिरफ्तार किया ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles