मंगरोप।मंडपिया चारणान स्थित सीनियर राजकीय विद्यालय ने इस वर्ष 12वीं कला संकाय के बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को घोषित राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।खास बात यह रही कि सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए,जिससे विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा।इस उत्कृष्ट परिणाम में छात्रा टीना कंवर शक्तावत ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शनिवार को विद्यालय परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राकेश जांगिड़,उप प्रधानाचार्य सरोज शर्मा,विद्यालय अध्यक्ष पूरणमल जाट,रेखा निगम और समता जैन सहित समस्त स्टाफ ने प्रतिभावान छात्रा टीना कंवर का माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर सम्मान किया।इसके साथ ही अन्य सभी सफल विद्यार्थियों का भी तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम के दौरान प्रिया सांखला,हेमंत कुमार व्यास,रामेश्वर लाल नायक,सुशीला सोनी,चंचल व्यास,सोनिया टहलानी,सरोज नैनावटी,सूरजमल कोली,प्यारचंद धाकड़,प्रियंका डाड,आयुषी सोम,सुरेंद्र कुमार शर्मा,हर्षित लढा,कल्पना जैन सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
