बीगोद@ स्मार्ट हलचल|बेमौसम आंधी-तूफान और बारिश के कारण कच्चे आम पेड़ों से गिर गए। इससे न केवल फसल को नुकसान हुआ, बल्कि रखरखाव में किया गया खर्च भी व्यर्थ चला गया। आम का फल समय से पहले गिरने से किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मौसम की मार से किसानों की आय प्रभावित हुई है। किसान भंवरलाल माली ने बताया की गुरुवार को तेज हवाएं चलने से आम के पेड़ो से कच्चे आम गिर गए। समय से पहले ही पेड़ो से फल गिरने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में खेतों में आम के पेड़ लगे हुए है। जिनसे किसानों को हर साल अच्छा मुनाफा मिलता है। मगर इस बार बेमौसम आंधी और बारिश से आम के पेड़ो से फल गिरने से किसानों को काफी नुकसान हो गया।