मंगरोप।कस्बे में स्थित महात्मा गांधी सरकारी स्कूल में बुधवार को मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के तहत विद्यालय की कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 82 बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गईं, जिनमें से 45 बालिकाएं कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास की हैं। साइकिल प्राप्त कर बालिकाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।साइकिल पाकर छात्राओं ने विद्यालय परिसर में साइकिल चलाकर खुशी जाहिर की,जिससे उनके चेहरे खिल उठे।कार्यक्रम में एसडीएमसी सदस्य बलवंत सिंह पुरावत,शांतिलाल किर,भैरूलाल सोमानी,राघव सोमानी,प्रकाशचंद्र मारू,भगवानलाल गुर्जर,गोविंद वैष्णव,बादल जाट,एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक,गोपाल किर,राहुल सालवी सहित अभिभावक नगजीराम माली व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन स्थानीय अध्यापक रामनारायण माली ने किया।इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय व छात्रावास के विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास में बिजली के 3 फेज कनेक्शन लगाने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। साथ ही जानकारी दी गई कि एक वर्ष पूर्व लॉन्ड्री मशीन मंगवाई जा चुकी है।लेकिन कनेक्शन नहीं मिलने से वह बेकार पड़ी है।विद्यालय के लिए 100 टेबल व स्टूल देने की घोषणा बलवंत सिंह पुरावत,राघव सोमानी,भैरूलाल सोमानी,संपत सुथार व जीतू सिंह राणावत द्वारा की गई।
स्कूल के कमरों की रंग-रोगन व्यवस्था के लिए भामाशाहों भैरूलाल सोमानी 11 हजार,बलवंत सिंह पुरावत 11 हजार व राघव सोमानी एवं भगवानलाल गुर्जर दोनों ने 11 हजार की संयुक्त राशि देने की घोषणा की।इसके साथ ही भगवत सिंह पुरावत ने विद्यालय परिसर में सरस्वती प्रतिमा सहित मंदिर निर्माण की घोषणा की।सभी अतिथियों ने एक स्वर में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बालिकाओं को उच्च शिक्षा तथा स्कूली खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय में सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।प्रधानाचार्या वंदना कौशिक के नेतृत्व में अध्यापक जाकिर हुसैन सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का ओपर्णा ओढ़ाकर स्वागत किया।साइकिल प्राप्त करने वाली प्रमुख बालिकाओं में तनीषा खटीक,ज्योति जटिया,जोया बानू,नेहा योगी,काली राव,इशिका बैरवा,कोमल शर्मा,करीना सांसी,सपना नायक सहित कुल 82 छात्राएं शामिल रहीं।आयोजित कार्यक्रम ने बालिकाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी नई उड़ान दी।
