मुकेश खटीक
मंगरोप।बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर भाजपा मंगरोप मंडल ने सामाजिक समरसता और अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर यह आयोजन हुआ। मंडल अध्यक्ष किशन मुरारी शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।मुख्य वक्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष जिला परिषद कमल सिंह पुरावत रहे।भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दयाराम दिव्य, प्रदेश के पूर्व शिक्षक नेता दुर्गा लाल बारेठ, संघ परिवार से बद्री लाल सांगावत, मंडल अध्यक्ष किशन मुरारी शर्मा ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर मंडल महामंत्री अशोक पाराशर, मंडल उपाध्यक्ष भंवर कीर, मंडल महामंत्री देवेंद्र सिंह चुंडावत, पंचायत समिति सदस्य प्रकाश मारू, सेवानिवृत्त गिरदावर बलवंत सिंह पुरावत, श्यामलाल जाट, ओबीसी मोर्चा से किशन रेबारी, सत्य नारायण मारू, पूर्व सरपंच देती लाल खटीक, युवा नेता राकेश विजयवर्गीय, आंबेडकर युवा शक्ति मंडल अध्यक्ष नंदलाल खटीक, प्रेम सुख खटीक, महेश देसाई, शंकर खटीक, भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी एडवोकेट संपत जांगिड, एडवोकेट रतन जाखड़, गोपाल मारू, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश खटीक, महिला मोर्चा की श्रीमती अल्का पुरोहित, खुशबू शर्मा, मंजू दलाली, मन्नत खटीक, संजू खटीक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अशोक पाराशर ने किया।