Homeभीलवाड़ामंगरोप थाना क्षेत्र में बजरी खनन फिर जोरों पर,पुलिस की भूमिका पर...

मंगरोप थाना क्षेत्र में बजरी खनन फिर जोरों पर,पुलिस की भूमिका पर सवाल

मुकेश खटीक

मंगरोप।थाना सर्किल में अवैध बजरी खनन एक बार फिर तेज हो गया है।कुछ दिन की सख्ती के बाद अब रात के अंधेरे में जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से सैकड़ों डंपर बजरी भरकर ले जाए जा रहे हैं।सियार खाती खेड़ा और मेहशपुरा क्षेत्र में यह खेल खुलेआम चल रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इतना बड़ा अवैध खनन पुलिस की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।पहले भी अवैध बजरी खनन के चलते मंगरोप थाने के पूर्व थानाधिकारी को सस्पेंड किया जा चुका है।इसके बावजूद हालात नहीं बदले।अधिकारी बदले,लेकिन खनन का खेल जस का तस है।
मंगरोप थानाधिकारी विजय मीणा ने कहा कि उन्हें अवैध बजरी खनन की जानकारी नहीं है। अगर थाना क्षेत्र में कहीं भी ऐसा हो रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES