Homeराष्ट्रीयपंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह,राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली...

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह,राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगमबोध घाट पर संपन्न

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध मुखाग्नि दे दी गई. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं. इहलोक से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो गई है. नम आंखों से राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी ने विदाई दी. निगमबोध घाट पर पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे. राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी गई. अर्द्ध सेना के जवानों ने उनको 21 तोपों की सलामी दी

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार लाइव: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन की सम्मान में मॉरीशस का झंडा आधा झुका रहेगा

 मॉरीशस के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में, मॉरीशस का झंडा आज 28 दिसंबर को उनके अंतिम संस्कार के दिन सूर्यास्त तक सभी सरकारी भवनों पर आधा झुका रहेगा.पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगमबोध घाट पर संपन्न हो गया. मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, लोकसभा नेता ओम बिरला, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अन्य लोग श्मशान घाट पर मौजूद रहे.

मनमोहन सिंह को दी गई 21 तोपों की सलामी

 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 21 तोपों की सलामी दी गई. साथ ही मनमोहन सिंह की जयकारा लगाया गया. मनमोहन सिंह अमर रहे का नारा देकर कांग्रेस नेताओं ने दी विदाई.

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES