बाल संस्कार की ओर बढ़े नन्हें कदम
भीलवाड़ा, 2 अगस्त। स्मार्ट हलचल|तेरापंथ युवक परिषद् संस्था, भीलवाड़ा के तत्वावधान में आज 2 अगस्त 2026 को नागौरी गार्डन स्थित तेरापंथ सभा भवन में आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री यशवंत कुमार जी एवं मुनि श्री मोक्ष कुमार जी के सानिध्य में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के मध्य गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
तेयुप के मीडिया प्रभारी अरिहंत नैनावटी ने बताया कि कार्यक्रम में 9 वर्ष की आयु वर्ग के बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने श्रद्धापूर्वक मंत्र दीक्षा ग्रहण की। मंत्र दीक्षा के माध्यम से बच्चों में धार्मिक संस्कार, नैतिक जीवन, अनुशासन एवं आध्यात्मिक चेतना के बीज रोपित किए गए।
तेयुप अध्यक्ष मनोज दक ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक पवन बोहरा द्वारा मंगलाचरण एवं स्वागत उद्बोधन से हुआ, तत्पश्चात मुनि श्री यशवंत कुमार जी के सान्निध्य में मंत्र दीक्षा की विधि संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में मंत्री रवि कांठेड़ ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
उपस्थित अभिभावकों एवं समाज जनों ने बच्चों के इस आध्यात्मिक संस्कार की सराहना करते हुए इसे उनके उज्ज्वल चरित्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम के समापन पर सभी दीक्षित बच्चों को मंगलकामनाएँ एवं शुभाशीष प्रदान किए गए।
इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष मनोज दक, तेरापंथी सभा संस्था अध्यक्ष अशोक सिंघवी, उपाध्यक्ष दिनेश कांठेड़, मंत्री सुनील दक, कोषाध्यक्ष प्रकाश कावड़िया, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष अमिता बाबेल, मंत्री सुमन लोढ़ा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मंत्र दीक्षा कार्यक्रम में तेयुप के कुलदीप मारू, अभिषेक आंचलिया, मनीष बोरदिया, हनुमान चोरड़िया, पुनीत कावड़िया, अनुराग नैनावटी, आनंद राज सिंघवी, दीपक पितलिया, नीरज आंचलिया, दीपक सिंघवी सौरभ दक, रवि दक, नितिन बोहरा एवं अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
साथ ही किशोर मंडल के सदस्यों ने भी आयोजन की सफलता में अपना अमूल्य योगदान दिया।
