मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर प्रचार प्रसार में जुटे सिम्स हॉस्पिटल की कार्यशैली पर उठे सवाल

सीएमएचओ ने थमाया कारण बताओं नोटिस

भीलवाड़ा/पिछले कुछ दिनों से जिले के सबसे बड़े एमजी हॉस्पिटल में प्रसुताओं की मौत को लेकर शहर में एमजी हॉस्पिटल की अव्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हुए हैं तो वही पीड़ीत परिवारों में न्याय को लेकर उबाल है। जहां एक और शहरवासियों की मानवीय संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है उसी के विपरीत शहर के एक प्रतिष्ठित हॉस्पिटल ने उन्ही मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करते हुए आपदा में अवसर ढूंढा है जिसको लेकर सीएमएचओ ने उक्त हॉस्पिटल को कारण बताओं नोटिस थमाया है। जबकि सिम्स हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि मार्केटिंग स्टाफ ने गलती से यह है स्टेटस लगाया था जिसके लिए उसको प्रबंधन द्वारा निलंबित कर दिया गया है तो वही सिम्स हॉस्पिटल की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं कि क्या किसी की बहन-बेटियों के साथ हुई घटना में भी प्रबंधन संवेदनाएं व्यक्त करने के बजाय इस तरह की हरकत क्यों कर रहा है। अब देखना यह होगा की सरकारी व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने वाले सिम्स हॉस्पिटल पर सीएमएचओ या राज्य सरकार क्या एक्शन लेती है ??