गंगापुर में नशा मुक्ति हेतु मैराथन दौड़ का आयोजन

गंगापुर

(दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल|अणुव्रत विश्व भारती के तत्वाधान में अणुव्रत सप्ताह के अंतर्गत आज प्रातः नशा मुक्ति के संदेश को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी सहभागिता निभाई ।स्थानीय कोर्ट चौराहे से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए पुराने शहर के कालू कल्याण कुंज (तुलसी चौक) में यह दौर संपन्न हुई ।नगर पालिका अध्यक्षा प्रीति काकानी तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष रश्मि चौहान ने हरी झंडी दिखाकर दिखाकर बच्चों को रवाना किया। कालू कल्याण कुंज में पहुंचने के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। अणुव्रत सदस्यों द्वारा अणुव्रत गीत का संगान किया गया। उपस्थित अतिथियों का अणुव्रत सदस्य मनीष दाधीच द्वारा स्वागत किया गया। अणुव्रत प्रवक्ता रमेश हिरण ने अणुव्रत नशा मुक्ति अभियान की तथा समाज में पड़ रहे इसके दुष्प्रभावो की चर्चा की समाज में पड़ रहे इसके दुष्प्रभाव की चर्चा की तथा इसके उन्मूलन के लिए जागृत होकर सटीक प्रयास करने का आह्वान किया ।
सभा को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति ककाणी ने नशे के खिलाफ एक सुव्यवस्थित कार्य योजना बनाने पर अपनी सहमति जताई । नगर पालिका उपाध्यक्ष रश्मि चौहान ने समाज से इस नासूर को खत्म करने की पैरवी की। तेरापंथ समाज के वरिष्ठ सदस्य नवरत्न हिरण ने यह आग्रह किया कि इस दश दुष्प्रवती का समापन नगर पालिका परिषद से ही हो, जिससे नगर में एक अच्छा संदेश जा सके।
कार्यक्रम में इस मैराथन दौड़ में सम्मिलित तथा प्रथम व द्वितीय आए बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया। संपूर्ण कार्यों को व्यवस्थित नियोजित करने के लिए अणुव्रत परिवार की सदस्यों, तेरापंथ सभा तथा युवक परिषद के सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम में अमित बोलिया के निर्देशक प्रकाश बोलियां, सामाजिक कार्यकर्ता दया सैनी व दिनेश लक्षकार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही । अंत में अणुव्रत सदस्या सपना लोढ़ा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अणुव्रत सदस्या सरोज भंडारी ने किया।