Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़शादी नाम पर 25 लाख कैश व सोने-चांदी के जेवरात हड़पे: पति...

शादी नाम पर 25 लाख कैश व सोने-चांदी के जेवरात हड़पे: पति को छोड़कर कर गई पत्नी

शादी नाम पर 25 लाख कैश व सोने-चांदी के जेवरात हड़पे: पति को छोड़कर कर गई पत्नी, वधू पक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

डूंगरपुर। जिले के सागवाड़ा थाने में शादी के नाम पर 25 लाख कैश, सोने चांदी के जेवरात हड़पने का मामला दर्ज करवाया गया है। शादी के 40 दिन बाद पति कुवैत चला गया और सालभर बाद वापस लौटा तो पत्नी 5 दिन बाद ही घर से झगड़ा करके चली गई। मामले में पुलिस ने दुल्हन और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सागवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार शिवराम पुत्र हुकाजी पाटीदार निवासी पारडा माताजी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें शिवराज ने बताया कि मेरे समाज में लड़कियां कम हैं, इसलिए पैसे देकर शादी करनी पड़ती है। इसके तहत मैं मेरे बेटे धनेश्वर पाटीदार की शादी के लिए लड़की तलाश कर रहा था। इसी दौरान चेतना पाटीदार, उसके पिता मोहनलाल पाटीदार, मां शारदा ने उनसे संपर्क किया और शादी को लेकर बातचीत की। उन्होंने रिश्ते की बात को लेकर भिलुड़ा गांव बुलाया। जिस पर परिवार के सभी लोग जनवरी 2022 में भिलूड़ा गांव गए। धनेश्वर और चेतना की शादी को लेकर दोनों परिवारों ने मिलकर बातचीत की। चेतना के परिजनों ने शादी के लिए 25 लाख रुपए कैश की मांग रखी। इसके अलावा शादी के समय सोने और चांदी के जेवरात भी मांगे। बात तय होने पर 5 लाख रुपए मौके पर दे दिए। जबकि अगले 10 दिनों में 5-5 लाख रुपए फिर से दे दिए। 19 फरवरी 2022 को शादी की तारीख तय कर दी। शादी के दिन बारात लेकर गए और बचे हुए 10 लाख रुपए भी दे दिए। वहीं, चांदी के जेवर भी दिए। सोने के जेवर दिवाली तक देने की बात हुई। शादी के बाद बारात लेकर गांव चले गए। 40 दिनों तक धनेश्वर और चेतना साथ-साथ रहे। इसके बाद 29 मार्च 2022 को धनेश्वर रोजगार के लिए कुवैत चला गया।

इसके बाद चेतना के परिवार के लोगो ने 20 अक्टूबर 2022 को सोने के जेवरात दिलाने की मांग रखी। जिस पर सोने का मंगलसूत्र, झुमके और हार दिलवाए। इसके बाद चेतना धनेश्वर को फोन कर बार बार पैसे की मांग करती। जिस पर धनेश्वर हर महीने 10 हजार रुपए भेजता। वहीं, 26 जनवरी 2023 को चेतना ने फोन कर पैसे मांगे। जिस पर 30 हजार 61 रुपए भेजे। वहीं, 3 अप्रैल 2023 को फिर से पैसे मांगने पर चेतना के भाई भरत के खाते में 25 हजार रुपए डाले। इसके बाद 1 जून 2023 को धनेश्वर कुवैत से वापस अपने घर आया। चेतना 5 दिन घर पर रही ओर फिर झगड़ा कर अपने पीहर चली गई। समझाकर उसे वापस बुलाया, लेकिन फिर से चली गई। 6 सितंबर 2023 को चेतना और उसके परिवार के लोग आए और झगड़ा करने लगे।

चेतना ने भी ससुराल में नहीं रहने की बात कहते हुए विवाह तोड़ने की बात कही और अपना सामान पैक कर लिया। इस पर दोनों परिवारों के बीच शादी के दौरान दिए गए 25 लाख कैश, जेवरात वापस लौटाने की बात हुई। जिस पर चेतना के परिजनों 10 अक्टूबर 2023 तक पैसे लौटाने की बात कही। लेकिन उन्होंने आज तक न पैसे लौटाए, न ही जेवरात। वे लोग सारा धन और जेवरात हड़पने की फिराक में हैं। पुलिस ने मामले दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES