Homeभीलवाड़ादो साल पहले विवाह बंधन में बंधी विवाहिता ने फांसी लगाकर दी...

दो साल पहले विवाह बंधन में बंधी विवाहिता ने फांसी लगाकर दी अपनी जान, पुलिस जुटी जांच में

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा । हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के स्वरूपगंज में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से उतार जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुए पीहर पक्ष को सूचना दी। मृतका सपना के पति अरविंद ने बताया की शुक्रवार रात में संगम से काम करके करीब 7.30 बजे घर आया और में नहा धोके सो गया , रात 12 बजे और 12.30 बजे के बीच में पानी पीने के लिए उठा तो मेरी पत्नी सपना को फंदे से झूलता देखा।फिर मेरे चिल्लाने की आवाज सुनकर मकान मालिक और पड़ोसी भी मौके पर आ गए और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची हमीरगढ़ थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतार जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।अरविंद ने बताया की उनकी शादी को करीब दो साल हुआ था और हम दोनो मे कभी भी किसी भी बात पर कोई झगड़ा नही हुआ, पता नहीं उसने कैसे यह कदम उठा लिया। वही हमीरगढ़ थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुए मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी।पुलिस ने शनिवार को पीहर पक्ष के आने के बाद मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES