स्मार्ट हलचल|फागलवा गांव के लाडले शहीद नागरमल छापरवाल को उनकी बटालियन के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा संग्रहीत राशि का छः लाख रुपये का चेक बटालियन के इंस्पेक्टर रिछपाल ने शहीद के घर पर आकर विरांगना भंवरी देवी को प्रदान किया व शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद के लिये आस्वस्त किया इस मौके पर सरपच रामचन्द्र भूखर,नर्सिंग अधिकारी सुभाष थालोड़,सुल्तान फौजी,मोतीराम,हजारी प्रसाद,मनोज कुमार,मुकेश, हेमराज सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे,शहीद नागर मल के पुत्र सुनील छापरवाल ने इस्पेक्टर रिछपाल व बटालियन का आभार प्रकट किया










