भगत सिंह जयंती पर शहीद को किया नमन, सर्किल की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना की ओर से सोमवार को भगत चौराहे स्थित शहीद भगत सिंह सर्किल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष रतन गुर्जर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सर्किल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले सर्किल की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के साहस, त्याग, बलिदान और देशभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष रतन गुर्जर ने कहा कि भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों का बलिदान देश सदैव याद रखेगा। उनकी देशभक्ति और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल माल्यार्पण तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व निभाने चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के सम्मान में नारे लगाए तथा देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रहित में सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। सर्किल की सफाई कर संगठन की ओर से सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।

ये रहे मौजूद: रतन गुर्जर, देवेंद्र जटिया, भूपेंद्र धानका, राधेश्याम भट्ट, हेमंत पहलवान, भास्कर चोरोटिया, हेडन टांक, राकेश नारावत, विश्वास गुर्जर, रविंद्र पोपावत, रितेश कुमार, दक्ष चौहान, अंकित पोपावत, रविंद्र सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।