Homeराज्यउत्तर प्रदेशशहीद जवान पवन के लिए गांव में गम की लहर, जम्मू से...

शहीद जवान पवन के लिए गांव में गम की लहर, जम्मू से कानपुर आज पहुंचेगा शव

अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ो लोगों का गांव पहुंचना जारी, सपा विधायक ने दी श्रद्धांजलि

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल/ट्रक के खाई में गिरने से जम्मू में शहीद होने वाले जवानों में कानपुर के शिवराजपुर स्थित दुर्गापुर गांव में रहने वाले सेना के जवान पवन यादव (35) का भी नाम शामिल है। शाहिद पवन यादव का शव जम्मू कश्मीर से आज सोमवार को कानपुर पहुंचने की संभावना बताई गई है।वहीं आज रविवार दोपहर को समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई, सपा नेता मुनींद्र शुक्ला सपाइयों के एक दल के साथ सेना के जवान के घर पहुंचे। चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।
सेना के जवान पवन की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार ही नहीं गांव के कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला। यहां पूरी रात पार्थिव शरीर के इंतजार में सैकड़ों लोग और महिलाएं घर के बाहर आग जलाकर बैठे रहे। घर पर रिश्तेदार और नजदीकियों के आने का सिलसिला जारी है। इस बीच पुलिस और जिला प्रशासन की भी एक टीम पहुंच गई और वहां पर इंतजाम करने पर लगी है।
जवान पवन के शहीद होने की खबर से उसके परिवार का भी बहुत बुरा हाल है उनकी
पत्नी बार-बार बच्चों से लिपटकर रोती रही और अचेत हो जा रही हैं। मां, पिता और भाभी व बच्चों के आंसू अपने साथ गांव वालों को भी रुला रहे हैं।
कुल मिलाकर पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। हर कोई सैन्य कर्मी पवन के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए घर पहुंच रहा है।
इस बीच परिवार वालों की ओर से जो जानकारी मिली है। उसके मुताबिक जम्मू से दिल्ली और फिर दिल्ली से कानपुर एयरपोर्ट पर रविवार रात या फिर सोमवार सुबह को पवन का पार्थिव शरीर उसके गांव पहुंचेगा।
याद रहे कि जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बीते शनिवार दोपहर सेना के ट्रक के खाई में गिरने से 4 जवानों की मौत हो गई थी, जबकि छह घायल हो गए थे। इनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसी हादसे में कानपुर शिवराजपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में रहने वाले जवान पवन यादव भी शहीद हो गए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES