सांवर वैष्णव
सवाईपुर :-स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के त्रिवेणी संगम में भोलेनाथ मंदिर प्रांगण में बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ को लेकर आज रविवार को विशाल कलशयात्रा के साथ चारभुजा नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, कल सोमवार से महायज्ञ की शुरुआत होगी । श्री बानोड़ा बालाजी सेवा मंडल के सदस्यों ने बताया कि श्री श्री 1008 श्री बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में त्रिवेणी संगम पर आज रविवार को श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ शुरू होगा, जिसमें पांच दिवसीय पंच कुंडीय महायज्ञ में जोड़े आहुतियां लगायेंगे । आज रविवार को त्रिवेणी सहित गोविंदपुरा, बीड़ का खेड़ा, खटवाड़ा, देवी सिंह जी का खेड़ा, सांड गांव, लोडियाणा, बिलिया, जालिया, पीपल्दा, मानपुरा, रामपुरिया, खाचरोल, भगवानपुरा, रलायता, होडा, पिताजी का खेड़ा, नंदराय, लालपुरा सहित 25 गांवों से चारभुजा नाथ सहित कुल 38 बेवाणों की शोभायात्रा त्रिवेणी संगम पर पहुंची, गांवों से सुबह 9:15 बजे चारभुजानाथ के मंदिरों से कलश यात्रा शुरू हुई, जो दोपहर 12:15 बजे मेला चौक से एक साथ शोभायात्रा शुरू हुई । डीजे व ढोल नगाड़े के साथ कलशयात्रा व शोभायात्रा शुरू हुई, जो नेशनल हाईवे सहित विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरी, इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा व कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । 501 महिलाएं और बालिकाएं सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा में शामिल हुई, महिला-पुरुष व युवक-युवतियां भजनों पर नाचते गाते हुए चले । कल 13 अप्रैल सुबह पूजा-अर्चना के साथ महायज्ञ की शुरुआत होगी । वही 17 अप्रैल को को पूर्णाहुति के दिन दोपहर 2:15 बजे भगवान श्री चारभुजा नाथ और यज्ञ लक्ष्मी का पाणिग्रहण संस्कार होगा । प्रतिदिन रात्रि को भजन संध्या, बगड़ावत कथा का आयोजन होगा ।।
