विप्र महाकुंभ में सामूहिक उपनयन संस्कार, कलश यात्रा एवं महासम्मेलन का आयोजन

(अनिल जांगिड़)

बिजयनगर । स्मार्ट हलचल।विप्र फाउंडेशन जोन 1F अजमेर के तत्वावधान में कृषि उपज मंडी प्रांगण, बिजयनगर में प्रतिस्थापना समारोह 2026 एवं विशाल विप्र महाकुंभ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम परम पूज्य स्वामी प्रखर महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के तहत सामूहिक यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार, महासभा, स्वागत-सम्मान समारोह, भव्य शोभायात्रा, कलश यात्रा, महाआरती एवं महा ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों एवं मुख्य बाजारों से होकर पुनः कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंची।
धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस महाकुंभ में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विप्रजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन में ब्राह्मण समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। अंत में जोन अध्यक्ष नवीन शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।