Homeराजस्थानजयपुरमाता सावित्रीबाई फुले जयंती पर विशिष्ट महिलाओं का सम्मान समारोह का आयोजन

माता सावित्रीबाई फुले जयंती पर विशिष्ट महिलाओं का सम्मान समारोह का आयोजन

त्रिलोक चन्द

स्मार्ट हलचल/विराटनगर में सैनी समाज द्वारा माता सावित्री बाई फुले जयंती समारोह एवं विशिष्ट महिलाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मंगल दास महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने माता सावित्रीबाई फुले को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ ने बताया कि सावित्रीबाई फुले प्रथम शिक्षिका ने समाज को नई दिशा देने का काम किया। विधायक ने बताया कि शिक्षा का दीप जलाएं और समाज को नई राह दिखाएं। कार्यक्रम में विधायक ने विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया और उन्हें कंबल वितरित किए। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र सैनी पूर्व राज्य मंत्री, विशिष्ट अतिथि छुट्टनलाल सैनी प्रदेश अध्यक्ष, सैनी माली महासभा, कार्यक्रम अध्यक्ष राम सिंह सैनी ‘दादूका प्रदेश अध्यक्ष, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज राजस्थान, मुख्य वक्ता गुड्डू सैनी जिला अध्यक्ष, सैनी माली महासभा सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES