सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के चावंडिया गांव में नवरात्रा के समापन पर आज चामुंडा माताजी का नेजा निकालकर ज्वारे को विसर्जन किया । ग्रामीणों ने बताया कि नवरात्रा के समापन पर आज शुक्रवार को चामुंडा माताजी का नेजा निकाला गया, नेजा चामुंडा माता मंदिर से प्रारंभ होकर गाणा वाले सगस जी, चारभुजा नाथ मंदिर होते हुए गांव के विभिन्न मार्गो से होकर चामुंडा माता तालाब पर पहुंचा, जहां पर माता जी के ज्वारे और भभूति को तालाब में विसर्जन किया । इसी दौरान चामुंडा माता ने आगामी वर्ष को लेकर भविष्यवाणी की, जिसमें अगले वर्ष क्षेत्र में अच्छी बारिश के साथ ही तालाब के भरने की भविष्यवाणी की । इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे । वही दुसरी ओर नवरात्रा समापन पर प्रातः 11:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक सवाईपुर कस्बे का बाजार भी बंद रहा ।।
