Homeभीलवाड़ामतदान केन्द्रों का पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली,आवश्यक...

मतदान केन्द्रों का पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली,आवश्यक दिशा निर्देश दिए

शाहपुरा(किशन वैष्णव )मतदान केन्द्रों का पर्यवेक्षक पवन कुमार ने निरीक्षण किया एवं उचित दिशा निर्देश भी दिए।सहायक रिटर्निंग अधिकारी निरमा बिश्नोई ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत शाहपुरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य पर्यवेक्षक पवन कुमार ने कादीसहना एवं शाहपुरा शहरी क्षेत्र में स्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान मतदान केन्द्रों पर मौजूद मूलभुत सुविधाओं का जायजा लिया गया। मतदान केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय,रैंप, साफ-सफाई,भवन की स्थिति आदि के साथ साथ मतदान केन्द्र पर बूथ संख्या,बीएलओ का नाम मोबाईल नं,गांव का नाम आदि के बारे में जानकारी ली।इस दौरान शाहपुरा स्थित मतदान केन्द्र पर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली का अवलोकन किया एवं लोकतंत्र की शपथ दिलवाई। पर्यवेक्षक महोदय द्वारा मतदान केन्द्रों पर साफ-सफाई एवं मूलभुत सुविधाएं समय सीमा के अन्दर करवाने के निर्देश भी दिए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES