Homeभीलवाड़ामतदान करने व अन्य को प्रेरित करने का लिया संकल्प

मतदान करने व अन्य को प्रेरित करने का लिया संकल्प

भीलवाड़ा ।श्री स्वाध्याय भवन न्यू आजादनगर संघ के पदाधिकारियों ने आज आगामी लोकसभा चुनाव में आधिकाधिक मतदान करने व अन्य को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। श्री संघ के अध्यक्ष राजेश बाफना, मंत्री प्रवीण कोठारी ने बताया की चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व होता है और यह प्रत्येक नागरिक का सबसे बड़ा अधिकार है। ऐसे में लोगों को आने वाले लोकसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए जागरूक करना होगा। प्रचार प्रसार मंत्री मनीष बंब ने बताया की सभी ने एक स्वर में शपथ ली की स्वय तो मतदान करेंगे ही आसपास के लोगों को भी आवश्यक रूप से मतदान करने और इसके महत्व के बारे में जागृत करने का काम करेंगे। इस दौरान सरक्षक महेंद्र पोखरना, उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, दिनेश चंडालिया, सहमंत्री संजय कोठारी, कोषाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, संगठन मंत्री अनिल कोठारी, नेमीचंद सुराणा, बसंती लाल मेहता अनिल दासोत, प्रेमसिंह चंडालिया अशोक पोखरना, दिनेश सिसोदिया, महावीर डांगी, ताराचंद जैन, तेजमल कांठेड़, विमल चौधरी त्रिशला महिला मंडल अध्यक्ष कमलेश चौधरी, मंत्री मंजू चौधरी आदि उपस्थित थे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES