Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री की उपस्थिति में महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कारगिल दिवस...

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कारगिल दिवस का आयोजन

महापौर द्वारा शहीदों के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ।स्मार्ट हलचल/शुक्रवार दिनांक 26.07.2023 करिगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामय उपस्थिति में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में नगर निगम लखनऊ द्वारा करिगिल शहीद स्मृति वाटिका में रजत जयंती समारोह के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम से पहले सीएम योगी के बाद महापौर द्वारा भी कारगिल स्मृति वाटिका में लगाई गई शाहिद मेजर रितेश शर्मा, कैप्टन मनोज पांडेय, लांस नायक केवलानंद द्विवेदी और राइफलमैन सुनील जंग की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनकी स्मृतियों को नमन किया गया।

महपौर ने आयोजन की अध्यक्षता करते हुए आज शुक्रवार को कारगिल स्मृति वाटिका में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण  दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय  हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।महापौर द्वारा देश की सीमा की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृतियों को नमन करते हुए पूरे प्रदेश को कारगिल विजय दिवस की बधाई दी।

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण है और जब किसी देश में ऐसा वातावरण बनता है तो उस देश की समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त होता है।

कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, एमएलसी डॉ महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, पवन कुमार चौहान, इंजी. अवनीश कुमार सिंह, सोमेश त्रिवेदी, विधायक नीरज बोरा समेत, उपसभापति गिरीश चंद्र गुप्ता, पार्षद दल के उप नेता सुशील कुमार(पम्मी), नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, पंकज श्रीवास्तव,अरविंद कुमार राव, मुख्य अभियंता महेश चंद्र वर्मा, मनोज कुमार प्रभात, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अंबी बिष्ट, जोनल अधिकारी अमरजीत सिंह व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES