Homeभीलवाड़ाMDSU अजमेर परीक्षा परिणामों में भारी गड़बड़ी, मांडलगढ़ कॉलेज में छात्रों का...

MDSU अजमेर परीक्षा परिणामों में भारी गड़बड़ी, मांडलगढ़ कॉलेज में छात्रों का उग्र आंदोलन

मुकेश खटीक
भीलवाड़ा।महार्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU), अजमेर द्वारा घोषित हालिया परीक्षा परिणामों में कथित गड़बड़ी को लेकर सोमवार को श्री शिवचरण माथुर राजकीय महाविद्यालय, मांडलगढ़ में जोरदार छात्र आंदोलन देखने को मिला।छात्रनेता सोनु कुमार सेन एवं परमेश्वर पूरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया।आंदोलनकारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा परिणामों में गंभीर लापरवाही बरती गई है।लगभग 90 प्रतिशत विद्यार्थियों के परिणामों में गलत तरीके से बैक/प्रॉम्प्ट दर्ज कर दी गई है।जबकि संबंधित विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण होने योग्य हैं।इस त्रुटिपूर्ण परिणाम से सैकड़ों छात्रों का शैक्षणिक भविष्य अधर में लटक गया है।
छात्रनेता सोनु कुमार सेन ने कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रशासन की एक गंभीर और अक्षम्य चूक है।गलत परिणामों के कारण विद्यार्थियों में भारी रोष है और उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।उन्होंने मांग की कि सभी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जाँच कराकर सही एवं संशोधित परिणाम शीघ्र जारी किए जाएं।अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।वहीं परमेश्वर पूरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया,तो छात्र आंदोलन को और अधिक उग्र रूप देने को मजबूर होंगे,जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।उग्र आंदोलन के दौरान कॉलेज परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा।हालांकि समाचार लिखे जाने तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा,तब तक उनका संघर्ष जारी

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES