Homeराजस्थानअलवरतेज रफ्तार पिकअप–बाइक की टक्कर में मिस्त्री की मौत

तेज रफ्तार पिकअप–बाइक की टक्कर में मिस्त्री की मौत

(बिन्टू कुमार)

हादसा इतना भीषण कि दायां पैर शरीर से कटकर दूर जा गिरा

नारायणपुर| स्मार्ट हलचल| कस्बे के बास बैरिसाल में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक का दायां पैर शरीर से कटकर काफी दूर जा गिरा, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार थानागाजी क्षेत्र के द्वारापुर निवासी महेश प्रजापत (50) पुत्र मंगतराम प्रजापत, जो पेशे से मिस्त्री था और चुनाई का कार्य करता था, रविवार सुबह करीब 9 बजे अपनी बाइक से काम के सिलसिले में नारायणपुर आ रहा था। इसी दौरान बास बैरिसाल स्थित जीण माता मंदिर के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल महेश को नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप और बाइक की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना का दृश्य इतना भयावह था कि उसे देखकर मौके पर मौजूद लोग सहम गए।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES