जहाजपुर:सरकारी अफसरों ने मीडिया को नहीं करने दी कवरेज
आज़ाद नेब
जहाजपुर पूरे जिले में मीडिया कर्मियों को कवरेज करने की आजादी थी लेकिन जहाजपुर ही ऐसा क्षेत्र है जहां मीडिया कर्मियों को नगर पालिका परिसर के अंदर तक नहीं घुसने दिया। मीडिया कर्मी तमाशबीन की तरह बाहर खड़े रहे।
मामला नगर पालिका चेयरमैन चुनाव को लेकर है सभी मीडिया कर्मियों को सरकारी अफसरों ने नगर पालिका परिसर के अंदर आने से मना कर दिया। जबकि पूरे जिले के मीडिया कर्मी सभी तरह की कवरेज देते रहे लेकिन जहाजपुर क्षेत्र ही मात्र ऐसा क्षेत्र रहा जहां पर मीडिया कर्मियों को बाहर रखा गया। सभी मीडिया कर्मी तमाशबीन की तरह अंदर ताका झांकी कर रहे थे।
आपको बताते चलें कि पालिका अध्यक्ष पद पर नरेश मीणा को जीतने के बाद भी सरकारी अफसरों ने उन्हें मीडिया कर्मियों से नहीं मिलने दिया ऐसा सरकारी अफसरों को ऐसा क्या डर था या क्या होने वाला था जो चुनाव जीतने के बाद भी चेयरमैन नरेश मीणा को मीडिया कर्मी से नहीं मिलने दिया। ऐसा भी कुछ नहीं था कि वहां भीड़ हो केवल मीडिया कर्मी व पुलिसकर्मी ही मौजूद थे। सरकारी अफसरों को ऐसे क्या निर्देश दिए गए थे वह चेयरमैन को मीडिया से भी दूर रखा। या सरकारी अफसर जहाजपुर के मीडिया कर्मियों को मीडिया वाले नहीं मानते। इसका जवाब तो देना पड़ेगा। जबकि पूरे जिले में सभी जगह हालात सामान्य थे। और जहाजपुर के हालात भी सामान्य थे ऐसा कुछ होने की संभावना भी नहीं थी जहां पर माहौल बिगड़ सके। तो फिर ऐसा क्यों ?
हमारें अन्य चेनल देखने के लिए निचे दिए वाक्यों पर क्लिक करे
वीडयो चेनल, भीलवाड़ा समाचार, सभी समाचारों के साथ नवीनतम जानकारियाँ , राष्ट्रीय खबरों के साथ जानकारियाँ, स्थानीय, धर्म, नवीनतम |