अविनाश मीणा
घाड़ (देवली), स्मार्ट हलचल|सतवाड़ा गांव में 1 मई को होने वाले विशाल मीणा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। सम्मेलन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए 29 मार्च, रविवार को चामुंडा माता जी की हथाई पर आदर्श मीणा समाज सतवाड़ा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष श्योपाल मीणा ने की। इसमें सर्वसम्मति से सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए एक ‘हाई पावर संचालन समिति’ का गठन किया गया। समिति ने सम्मेलन से संबंधित रसीद राशि जमा कराने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल तय की है।
सम्मेलन के धार्मिक अनुष्ठानों के लिए हवन कुंड की बोलियां भी आमंत्रित की गई हैं। टोकरावास के पूर्व सरपंच रामदेव मीणा ने प्रधान कुंड के लिए 71,000 रुपये की बोली लगाई है। समिति ने इच्छुक समाज बंधुओं से 26 अप्रैल तक प्रधान कुंड के लिए बोली लगाने का आग्रह किया है।
इससे पहले, 25 मार्च को गणेश निमंत्रण और झंडा रोपण के साथ समारोह का आगाज किया गया था। समाजसेवी और बोटुन्दा की वर्तमान सरपंच शीला राजकुमार मीणा (पूर्व प्रधान) ने झंडा रोपण की रस्म 5 लाख 1 हजार रुपये की बोली लगाकर पूरी की थी।
बैठक में समाज के कई प्रबुद्धजन और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें उप प्रधान महादेव मीणा, बाबूलाल मीणा (अधिवक्ता, देवली), रामदेव टोकरावास मोतीलाल (पूर्व सरपंच), कालूराम (बालुन्दा), हरिराम मीणा (सीतापुरा), हेमराज मीणा आकोडिया (चन्दवाड़ सरपंच), राधेश्याम (डीलर), सोहनलाल (खरोई), लक्ष्मण (डाटुन्दा), इन्द्रसिंह (अध्यापक), शिवपाल (निदेशक, राजस्थान पब्लिक स्कूल), महावीर, राकेश, लोकेश, प्रधान, फतेहलाल, रामधन भागीरथ मीणा, अविनाश मीणा घाड़ प्रमुख थे।
यह विशाल सम्मेलन 1 मई को सतवाड़ा में घाड़ रोड पर स्थित भेरुजी महाराज के स्थान पर आयोजित होगा। समाज के पदाधिकारियों ने सभी से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
