अविनाश मीणा
घाड़ (देवली), टोंक|स्मार्ट हलचल|आदर्श मीणा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां सतवाड़ा में भव्य गणेश निमंत्रण, कलश स्थापना और ध्वज शोभायात्रा के साथ शुरू हो गईं। इस दौरान सतवाड़ा की सड़कें मीणा समाज के उत्साह और भक्ति से सराबोर दिखीं।सम्मेलन के लिए ध्वज की बोली पूर्व प्रधान एवं वर्तमान सरपंच (बोटुन्दा) शीला राजकुमार मीणा ने 5 लाख 1 हजार रुपए में अपने नाम की। बोली जीतने के बाद उन्होंने विधि-विधान से ध्वज पूजन कर समाज की खुशहाली की कामना की।शोभायात्रा के दौरान उत्सव का माहौल था। मीणा समाज के महिला-पुरुष पारंपरिक गीतों पर नाचते-गाते चल रहे थे। आधुनिकता का संगम भी देखने को मिला, जब पूरी शोभायात्रा पर ड्रोन के जरिए पुष्प वर्षा की गई, जिसने स्थानीय निवासियों और आगंतुकों का मन मोह लिया।
सम्मेलन समिति ने बताया कि यह सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 1 मई (पीपल पूर्णिमा) को भैरूजी महाराज के स्थान, घाड़ रोड पर आयोजित होगा। आज के कार्यक्रम में प्रदेश भर से मीणा समाज के गणमान्य लोग और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शोभायात्रा के समापन के बाद आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों एवं समाजजनों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामकरण मीणा (मीणा छात्रावास टोंक अध्यक्ष), उपप्रधान महादेव मीणा, सरपंच हरिराम मीणा (सीतापुरा), शिवराज राजकोट, सरपंच कालू (सतवाड़ा), सरपंच हेमराज मीणा (चन्दवाड), कालू ठेकेदार (स्यावता), सरपंच सोहन लाल खरोई, पूर्व सरपंच मोतीलाल और देवलाल ठेकेदार (सचिव) राधेश्याम (डीलर), शिवपाल (राजस्थान पब्लिक स्कूल), इन्द्रसिंह मीणा अध्यापक, राजू अध्यापक, कन्हैया लाल (लेक्चर), मुकेश मीणा सेखना, भैरू, चंद्र प्रकाश (गुरु ज्ञान शिक्षण संस्थान टोंक), टीकाराम मीणा, रामप्रसाद रानीपुरा, शिवराज मीणा चारनेंट, महावीर, राकेश, अशोक, दिनेश, सीपी रामधन, दीपक सतवाडा,
शिशुपाल मीणा टोकरावास, श्योजी मीणा (पूर्व सरपंच घाड़) मनीष मीणा दोलतपुरा, हरिराम धुवां खुर्द, रामसाहय मीणा अध्यापक, अविनाश मीणा घाड़, विनोद खरोई, शिवराज मीणा केदारा सहित आसपास के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
