Homeभीलवाड़ामीणा समाज विकास संस्थान के पांच पदों के लिए चुनाव कल, 1032...

मीणा समाज विकास संस्थान के पांच पदों के लिए चुनाव कल, 1032 मतदाता चुनेंगे मुखिया


मीणा समाज विकास संस्थान के पांच पदों के लिए चुनाव कल, 1032 मतदाता चुनेंगे मुखिया

(आज़ाद नेब)

जहाजपुर स्मार्ट हलचल/मीणा छात्रावास पेट्रोल पंप के पास देवली रोड़ पर 16 जून को दस बजे से मीणा समाज विकास संस्थान की चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें कुल 1032 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।मीणा समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष कस्टम लादू राम मीणा ने बताया कि 16 जून को मीणा समाज विकास संस्थान की कार्यकारिणी का चुनाव होने जा रहा है। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए चुनाव होने है। संस्थान के कुछ 1032 मतदाता है। चुनाव मे पारदर्शीता लाने के लिए संस्थान द्वारा चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए है जिसमें लक्ष्मण सिंह मीणा, कल्याण सिंह मीणा, पुष्कर राज मीणा, राजेन्द्र मीणा, धर्मराज सिंह मीणा होंगे। इन चुनाव अधिकारियों की देखरेख में ही चुनावी प्रक्रिया होगी‌। चुनाव बेलेट पेपर द्वारा सम्पादित करवाए जायेंगे। चुनाव अधिकारी मतदान नहीं कर सकेंगे, परन्तु विशेष परिस्थिति व निर्णायक मोड़ पर मतदान करने के हकदार होंगे।

संस्थान के अध्यक्ष मीणा ने बताया कि आवेदन करना प्रात: 10.00 बजे से 12.00 बजे तक, प्राप्त आवेदनों की जांच दोपहर 12.00 बजे से 12.30 बजे तक, सही पाए गए प्रत्याशियों की सूची दोपहर 12.30 बजे से 1.00 बजे तक, आपत्ति दर्ज करना दोपहर 1.00 बजे से 1.30 बजे तक, चुनाव योग्य अभ्यार्थियों की सूची दोपहर 1.30 बजे से 2.00 बजे तक, मतदान दोपहर 2.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक, मतगणना सांय 5.00 बजे से 6.00 बजे तक, परिणाम सांय 6.30 बजे, शपथ ग्रहण – सांय 7.00 बजे होगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES