Homeराजस्थानअजमेरराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीणो का नयागांव में साइकिलों की सौगात: 11...

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीणो का नयागांव में साइकिलों की सौगात: 11 बालिकाओं के सपनों को लगे पंख

Published on

दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल|ग्रामीण अंचल की बेटियों के चेहरे उस समय खुशी से खिल उठे जब राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीणो का नयागांव में कक्षा 9वीं की 11 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। यह सिर्फ साइकिलों का वितरण नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों को रफ्तार देने का सशक्त प्रयास है।
समारोह में प्रशासक रामप्रसाद मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राजू लाल विशिष्ट अतिथि रहे तथा विद्यालय के प्राचार्य आनंदी लाल मीणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल की चाबी सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि रामप्रसाद मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। कई छात्राओं को प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर विद्यालय आना पड़ता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है। साइकिल मिलने से अब समय की बचत होगी, नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
प्राचार्य आनंदी लाल मीणा ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो जीवन की दिशा बदल देती है। उन्होंने छात्राओं से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे इस सुविधा का सदुपयोग कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और परिवार व समाज का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की। समारोह में दुर्गा लाल, बुद्धिप्रकाश बैरवा, गायत्री, ख्यालु राम मीणा, प्रदीप आलोरिया सहित विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Latest articles

नरेंद्र चौधरी कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने नरेंद्र चौधरी...

ब्यावर में 48 अवैध एलपीजी सिलेंडर किए जब्तः रसद विभाग ने शहर में अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर की कार्रवाई

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर रसद विभाग ने गुरुवार को शहर में छापामार कार्रवाई कर...

श्री साहू समाज नवयुवक मंडल के चुनाव संपन्न जोंटी आसरवा बने अध्यक्ष

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर मे आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ...

More like this

ब्यावर में 48 अवैध एलपीजी सिलेंडर किए जब्तः रसद विभाग ने शहर में अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर की कार्रवाई

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर रसद विभाग ने गुरुवार को शहर में छापामार कार्रवाई कर...

भाजपा ज़िला कार्यालय पर समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश कार्यक्रम मे भाजपा प्रदेशाधक्ष हुए शामिल

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|भाजपा कार्यालय अजमेर में बुधवार को एक दिन कार्यालय...

बकाया लेनदेन को लेकर ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक के बीच चले लात-घूंसे, हाईवे पर लगा लंबा जाम

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/ स्मार्ट हलचल|जयपुर हाईवे पर नयागांव-नसीराबाद पुलिया के पास आज मामूली पैसों...