रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/भवानीमंडी, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा के तहत भारत विकास परिषद मीरा शाखा द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा निकाली गई एवं मांडवी स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।शाखा की *मीडिया प्रभारी रीना ओदीच्य ने बताया* कि तिरंगा यात्रा मांडवी स्कूल तक निकाली गई। यात्रा में शामिल 40 बहनों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष लगाए। पूरे मार्ग को देशभक्ति के नारों से गुंजायमान कर दिया।
तत्पश्चात मांडवी स्कूल में शाखा अध्यक्ष मालती अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और स्कूली बच्चों को मिठाई वितरित की गई मांडवी स्कूल की प्रिंसिपल अनसूया तोमर का माला एवं अपर्णा कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष मालती अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में शाखा संरक्षण मंजू भराड़ीया अध्यक्ष मालती अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश बिरला,सचिव सुनीता त्रिवेदी, सह सचिव गरिमा जैन महिला प्रभारी अंजु जयसवाल सहित शाखा की 40 महिलाएं एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
