दिनेश लेखी
कठूमर।स्मार्ट हलचल|संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के तत्वावधान में बार संघ कठूमर में बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन समिति अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया के निर्देशानुसार किया गया।
बैठक में अध्यक्ष उदय सिंह अलोरिया ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है। संविधान नागरिकों को उनके मौलिक अधिकारों के साथ-साथ देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, संवैधानिक मूल्यों एवं संवैधानिक उपचारों की व्यावहारिक जानकारी आमजन तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति न्याय प्राप्त करने के अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके।
उन्होंने संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कठूमर युधिष्ठिर मीना, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आदित्य शर्मा, तालुका विधिक सेवा समिति से योगेश चौहान, कठूमर बार संघ अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, खेरली मंडी बार अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरुका सहित अधिवक्ता रामजीलाल शर्मा, तेजसिंह राठी, ओमवीर सिंह फौजदार, भागचंद जैन, ललित मोहन शर्मा, सत्येंद्र सिंह चौधरी, श्याम सिंह चौहान, समंदर कुमार शर्मा एवं सुभाष चंद कठूमर सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।