Homeराजस्थानअलवरदिल्ली महारैली को लेकर बैठक आयोजित, रैली के लिए 20 बसों की...

दिल्ली महारैली को लेकर बैठक आयोजित, रैली के लिए 20 बसों की व्यवस्था

(बिन्टू कुमार)

नारायणपुर| स्मार्ट हलचल|कस्बे में सोमवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित बोट चोर गद्दी छोड़ महारैली की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद रैगर की अध्यक्षता तथा प्रभारी राजेन्द्र मीणा के सानिध्य में संपन्न हुई, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में महारैली को सफल बनाने की विस्तृत रणनीति तैयार की गई। ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद रैगर ने बताया कि नारायणपुर ब्लॉक से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के लिए 20 बसों की व्यवस्था की जा चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए यह रैली एक निर्णायक साबित होगी। प्रभारी राजेन्द्र मीणा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यह रैली जनता की आवाज बनेगी। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर अधिक से अधिक कार्यकर्ता और समर्थकों को रैली में शामिल होने का आह्वान किया। सभी ने संयुक्त रूप से महारैली को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई तथा परिवहन, प्रवेश व्यवस्था और समन्वय के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई। बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष सुभाष सैनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान सैनी, महेश सैनी, कल्लू राम गुवारिया, शिम्भूदयाल सैनी, अशोक सैनी, कमलेश प्रजापत, अक्कू शर्मा, महेंद्र सैनी, मुंशी गुर्जर, देशराज गिराटी, महेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES