सूरौठ में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित, समाज सुधार के बिंदुओं पर हुई चर्चा

सूरौठ। स्मार्ट हलचल।जांगिड़ ब्राह्मण समाज की तहसील स्तरीय बैठक शनिवार को यहां हिंडौन मार्ग पर स्थित जांगिड़ ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जांगिड़ ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष प्रहलाद ठेकेदार ने की। बैठक में समाज-सुधार के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जांगिड़ ब्राह्मण समाज के सूरौठ नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम जांगिड़ ने बताया कि बैठक की शुरुआत समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर की। बैठक में तहसील अध्यक्ष प्रहलाद जांगिड़, नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम जांगिड़, पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन कपूरा, महादेवा जांगिड़, अशोक बाबूजी, सियाराम जांगिड़, हरि सिंह जांगिड़, राजू बाईजट्ट, चंदा जांगिड़, जगदीश जांगिड़, सोनू जांगिड़, शशि पीटीआई, पुरुषोत्तम जांगिड़ सहित काफी संख्या में समाज बंधुओं ने सामाजिक एकता एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के सम्बन्ध में परिचर्चा की। बैठक से पूर्व समाज की धर्मशाला में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा हवन कार्यक्रम के साथ प्रसादी वितरित की गई। पांच जोड़ों ने हवन में आहुतियां दी। बैठक में समाज के लोगों ने रचनात्मक कार्यों एवं शिक्षा पर ध्यान देने के संबंध में विचार विमर्श किया।