श्रीयादे मां कदमा कमेटी प्रतापपुरा (60 गांव) की वार्षिक बैठक आयोजित

प्रतापपुरा।स्मार्ट हलचल|बुधवार, 26 अगस्त 2026 को कदमा, प्रतापपुरा में श्रीयादे मां कदमा कमेटी प्रतापपुरा (60 गांव) की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 60 गांवों से आए प्रतिनिधियों एवं समाजबंधुओं ने भाग लिया।बैठक में समाज की एकता, संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक विकास एवं समाजहित के कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं कमेटी की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक के दौरान सभी समाजबंधुओं की सहमति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से दैवकिशन जी प्रजापत, फुलिया खुर्द वाले को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष दैवकिशन जी प्रजापत ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता, भाईचारे एवं संगठन को मजबूत बनाने के साथ समाजहित में कार्य करने की बात कही।

बैठक में उपस्थित समाजबंधुओं ने श्रीयादे मां के आशीर्वाद से समाज को एकजुट एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।