Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़चित्तोड़ शहर मण्डल के कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित

चित्तोड़ शहर मण्डल के कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित

शहर का विकास मेरे लिए सर्वोपरी है: विधायक आक्या।

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ शहर का विकास मेरे लिए सर्वोपरी है, इसमें किसी प्रकार की कोई कमी नही आने दी जाएगी। चित्तौड़गढ़ को स्वच्छ व सुंदर बनाने का कार्य अभियान के रूप में चलाया जा रहा है इसमें हम सभी की भागीदारी आवश्यक है। जनहीत से जुड़े प्रत्येक कार्य, क्षतिग्रस्त सड़को के मरम्मत कार्य सहित डीएमएफटी फण्ड से विद्यालयो मे दो-दो अतिरिक्त कक्षा कक्षो का निर्माण भी प्राथमिकता से कराए जाएगे। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या शहर मण्डल के कार्यकर्ताओ की महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित भरत बाग में आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीकेएसबी चेयरमेन लक्ष्मण सिंह खोर, पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, उपसभापति भरत जागेटिया, कर्नल सिंह राठौड़, शेलेन्द्र झंवर, अनिल ईनाणी, भोलाराम प्रजापत, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, नवीन पटवारी, कमलेश आमेरिया, भरत डंग, दिनेश चतुर्वेदी व तेजपाल रेगर मंच पर आसीन थे।
एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा ने आगामी 5 सितम्बर को चित्तौड़गढ़ के भरत बाग में आयोजित होने वाले निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर की जानकारी देते हुए बताया की इस शिविर में विभिन्न बीमारियो से संबंधित रोगो का विशेषज्ञो द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। उन्होने कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस शिविर की जानकारी देने व शिविर में लाने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर रामचंद्र गुर्जर, गोपाल जाजू, सतपाल दुआ, मुन्नालाल गुर्जर, फतेहलाल भड़कतिया, रवि विराणी, विनीत तिवारी, राजन माली, अनील तम्बोली, कैलाश चंद्र चोखड़ा, राजेश मोची, इब्राहिम खान मंसूरी, सुनील रजक, रेणु मिश्रा, रेखा शक्तावत, मिनु कंवर सोलंकी, रामजानकी सोमानी, ममता नाथ, चंचल राव, सुनीता शर्मा, चांदनी गौड़, अशोक जोशी, गोपाल शर्मा, चुन्नीलाल माली, योगेश सोनी, राजेश पोखरना, सुनील लढ्ढा, सत्यनारायण वैष्णव, शांतीलाल जाट, रामबक्ष कीर, गोपाल सेन, नीरज सुखवाल, दिपक वर्मा, पंकज सेन, लोकेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश लोढा, दिनदयाल भारद्वाज, प्रदीप बोहरा, रवि बैरागी, कैलाश पायक, बाल किशन सोमानी, राजेश न्याती, गोपाल भांबी, अमीत प्रजापत, दिलीप बेनीवाल, पंकज लोठ, कन्हैयालाल माली, अखिलेश भराड़ीया, नानालाल मेनारिया, सुरेन्द्र गील, दिलीप सुथार, गणेश प्रजापत, विनय मारू, मुकेश वाघेला, जगदीश जीनगर, अनिल काबरा, पिनु मेनारिया, गोपाल दाधीच, मुकेश बगेरवाल, कन्हैयालाल प्रजापत, दर्शन चतुर्वेदी, दिलीप चोबे, विशाल रजक, शंकरलाल कीर व नारू खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES