मेघरास में ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत के बाद प्रशासन ने लिया एक्शन, अवैध कोयला भट्टियों पर गरजा पीला पंजा

जे पी शर्मा
बनेड़ा – उपखण्ड सर्किल के मेघरास गांव में मंगलवार दोपहर को परीक्षा देने जा रहे हैं। कक्षा 9 के दो छात्रो अवैध रूप कोयला तैयार करने वाली भट्टियों से कोयला परिवहन मे लगे एक ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही पुर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। जिसके एक छात्र की मृत्यु हो जाने के साथ दुसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद हरकत मे आए। प्रशासन ने बुधवार को फिर से क्षेत्र में अवैध रूप कोयला बनाने वाली भट्टियों पर प्रशासन का पीला पंजा पुन दहाड़ने लगा। इस कार्यवाही से कोयला कारोबार में जुटे लोगों मे खलबली मचा दी है। उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास के निर्देश पर प्रशासन के द्वारा गठित टीम ने बुधवार को 51 अलीनगर (बेरा) रुपाहेलीखुर्द – 14 कोयला भट्टियों को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया। वहीं बेरा पंचायत के अलीनगर गांव में लगभग 90 कोयला भट्टियों पर हाइकोर्ट का स्टे होने के कारण इन भट्टियों को कार्यवाही से मुक्त रखा गया है। वही उपरेडा ग्राम पंचायत के खातन खेड़ी गांव में 41 कोयला भट्टियों को तोडा गया। वहीं यंहा पर 47 कोयला भट्टियों पर न्यायालय के स्टे के चलते इनको प्रशासन के द्वारा अपनी कार्यवाही से अलग रखा गया। वहीं चमनपुरा में 3 तथा नानुदिया में 9 भट्टियों को तोडा गया। श्रीजी का खेडा मे दो भट्टियों को ध्वस्त किया गया। वहीं सरदारनगर में 14 को ध्वस्त तथा 4 पर स्टे बामणिया पंचायत मे 21 कोयला भट्टियों को तोडा गया तथा दस पर स्टे के कारण इन्हें छोडा गया। कंकोलिया पंचायत मे 12 भट्टियों को जमींदोज किया गया। साथ ही अन्य स्थानों पर अवैध कोयला भट्टियों को राजस्व विभाग पुलिस प्रशासन की उपस्थिति जैसीबी की मदद से जमींदोज किया गया । अग्रेजी बबूलो से कोयला तैयार करने की आड़ में कोयला माफिया द्वारा नीम देशी बंबूल सहित अन्य किस्मों के पेड़ों के साथ खेजड़ी के पेड़ों से भी अवैध रूप कोयला तैयार करने का कार्य धडल्ले से जारी है।