हनुमान जयंती पर मेहंदीपुर बालाजी में उमड़ा आस्था का सैलाब, आरती में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड

नीरज मीणा

महवा।स्मार्ट हलचल/मेहंदीपुर बालाजी में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रामनवमी से ही मंदिर परिसर में भव्य सजावट की शुरुआत कर दी गई थी, जो हनुमान जयंती तक पूरे मंदिर को रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा रही थी।
हनुमान जयंती से एक दिन पहले शाम की आरती में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां करीब 1 लाख से अधिक श्रद्धालु एकत्रित हुए। भक्तों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान के जयकारे लगाए।मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बालाजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे आस्था को लेकर जिसमें सचिन सैनी गाज़ीपुर राहुल सैनी गाजीपुर भोलू सैनी वैर गौरव सैनी भूपेश सैनी एवं लाखोंक संख्या में
लोगों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की भव्य आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का प्रतीक बन गया।