अजय सिंह (चिंटू)
जोबनेर -स्मार्ट हलचल/व्यापार मंडल जोबनेर द्वारा व्यापारियों को पहचान पत्र वितरित किए गए। प्रत्येक व्यापारी के फर्म का नाम, पता, संपर्क नंबर, घर का पता, व्यापार मंडल जोबनेर की वेबसाइट और फोटो युक्त पहचान पत्र तैयार किए गए थे। इन पहचान पत्रों का वितरण आज व्यापार मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमावत और पूर्व अध्यक्ष अमित जैन महामंत्री मोंटू जैन उपाध्यक्ष तेजराम कुमावत सदस्य गोपाल पारीक मदन कुमावत भागचंद कुमावत द्वारा किया गया।
विशेष बात यह रही कि पहचान पत्र व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा स्वयं व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य व्यापारियों को एक पहचान प्रदान करना और व्यापार मंडल की गतिविधियों को और अधिक संगठित करना है।
व्यापारियों ने इस कदम की सराहना करते हुए इसे व्यापारिक समुदाय को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।