संत सुरक्षा नीति के गठन को लेकर सकल जैन समाज ने दिया ज्ञापन

(दीपक राठौर)

स्मार्ट हलचल।बिजोलिया कस्बे में सकल जैन समाज द्वारा सोमवार को जैन संतों की सुरक्षा को लेकर विशाल मौन जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन बिजोलिया तहसीलदार ललित डीडवानिया को दिया|
मौन जुलूस नगर पालिका चौक से प्रारंभ हुआ और 2 किलोमीटर पैदल चलकर तहसील कार्यालय पर पहुंचा इस पर काफी संख्या में महिलाएं पुरुष और युवक शामिल थे
ज्ञापन में पैदल विहार करने वाले संतों के लिए संत सुरक्षा नीति का गठन किया जाए और उनके लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा संरक्षण प्रदान किया जाए
अभी हाल ही में रीवा मध्य प्रदेश में क।र एक्सीडेंट में जानबूझकर दो साध्वी संत को मार दिया था जिसका भी जैन समाज में भारी आक्रोश है इसमें दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की गई |
ज्ञापन देने वालों में नेमीचंद काला, प्रेमचंद सोनी, पंकज हरसोरा,सुरेश पटवारी, तेजमल श्रीपुरा, वर्धमान ठग,अनिल सोनी, सुनील क।ला, मुकेश धनोपिया।, पिमेश धनोपिया, सुनील जैन, राजेश लसोड, लक्ष्मी लाल सुराणा और महिलाओं में आशा अजमेर।, उषा पटवारी,शकुंतला सेठिया, बरखा सोनी, अलका मोदी, अनीता सोनी आदि काफी महिलाएं शामिल रही |