स्मार्ट हलचल|जयपुर में सरपंच संघ राजस्थान एवम् समस्त निवर्तमान सरपंचो प्रशासकों के द्वारा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम कृष्ण कुणाल शासन सचिव ग्रामीण विकास विभाग को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायतों की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत करवाया। राजस्थान सरपंच संघ उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह चंदा ने बताया कि ज्ञापन में ग्राम पंचायतों एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण समस्याओं
जिनमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के सामग्री मद का लंबित भुगतान। मनरेगा के अंतर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा पूर्व में संपादित विकास कार्यों का सामग्री मद का करीबन 3200 करोड भुगतान लगभग 30 माह से लंबित है। इसके कारण राजस्थान की अधिकांश ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो गए है तथा सामग्री आपूर्तिकर्ताओं द्वारा आपूर्ति बाधित कर जनप्रतिनिधियों को उक्त भुगतान के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है इस कारण ग्राम पंचायतों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही
लंबित भुगतान शीघ्र जारी करवाने की कृपा करें जिससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पुनः गति पकड़ सके।
पंद्रहवें केंद्रीय वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग की राशि जारी करने के संबंध में राज्य सरकार द्वारा ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की भावना के अनुरूप पंचायत चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया गया है। किंतु वर्तमान में पंद्रहवें केंद्रीय वित्त आयोग की राशि करीबन 3000 करोड प्राप्त नहीं होने से ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक जनहित के कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा राज्य वित्त आयोग का बकाया भुगतान वित्तीय वर्ष 2024-25 कि 1700 करोड द्वितीय किश्त व वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम एवं द्वितीय किश्त करीब 3000 करोड का बकाया भुगतान जल्द जारी करवाया जाए।
ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला है। यदि समय पर वित्तीय संसाधन उपलब्ध होंगे तब ही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा, एवम विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान का संकल्प साकार हो सकेगा।
सभी विषयों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक निर्देश जारी करने की कृपा करें, जिससे ग्राम पंचायतों के रुके हुए विकास कार्य पुनः प्रारंभ हो सकें तथा ग्रामीण जनता को योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त हो। इसके लिए समस्त प्रशासक एवं राजस्थान सरपंच संघ आपका सदैव आभारी रहेगा।
इस मौके पर बंशीधर गढ़वाल राजस्थान सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह चंदा
एंव अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
