मानसिक और शारीरिक सेहत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित योगाभ्यास आवश्यक
शशिकांत शर्मा
स्मार्ट हलचल/वैर मानसिक और शारीरिक सेहत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित योगाभ्यास की सलाह दी जाती है। योग शरीर को की तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। वैसे तो कई अलग अलग तरह के योगासन हैं जो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत पर अलग अलग असर करते हैं लेकिन इनमें सूर्य नमस्कार बेसिक और पहले चरण का आसान योगाभ्यास है। सूर्य नमस्कार के लिए न तो किसी उपकरण की जरूरत होती है, न ही जगह या समय की सीमा होती है। सही तरीके से कहीं पर भी कभी भी सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते सेहत के लिए अनगिनत फायदे पा सकते हैं। हालांकि सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करना सबसे बेहतर माना जाता है। सूर्य नमस्कार को करने से पहले शरीर को अच्छे से वार्म अप कर लेना चाहिए। चलिए जानते हैं सूर्य नमस्कार के अभ्यास का सही तरीका और सूर्य नमस्कार करने से पहले क्या करना चाहिए, ताकि कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकें।
सूर्य नमस्कार करने का तरीका सूर्य नमस्कार करने में शरीर के 10 अंग एक के बाद एक काम में आते हैं। वहीं कुल 12 चरणों में आठ तरह के आसन मिलकर एक सूर्य नमस्कार को पूरा करते हैं। यहां आपको सूर्य नमस्कार की चार स्थितियों के अभ्यास के बारे में शशिकांत शर्मा वैर विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भारत ने बताया जा रहा है। सूर्य नमस्कार करने के लिए दोनों हाथों को जोड़कर सीधा खड़े हो जाए। अब आंखें बंद कर लें।सूर्य नमस्कार की स्थितियां विशुद्धि चक्र श्वास भरते हुए दोनों हाथों को कानों से सटाते हुए ऊपर की ओर सीधा करें। भुजाओं और गर्दन को पीछे की ओर झुका लें। इसके बाद श्वास को धीरे धीरे बाहर की ओर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें। इस दौरान हाथों को गर्दन और कानों से सटाकर रखते हुए नीचे पैरों के दाएं-बाएं पृथ्वी को छुएं। इस दौरान गर्दन सीधी रखें।