Homeसीकरमेड़ता रोड किराना व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न,

मेड़ता रोड किराना व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न,

पूनम चंद बिश्नोई फिर बने अध्यक्ष।

मेड़ता रोड
एजाज़ अहमद उस्मानी

स्मार्ट हलचल/मेड़ता रोड किराना व्यापार मंडल के चुनाव शुक्रवार को रजवाड़ा रिसोर्ट पुष्कर में आयोजित हुए। यह चुनाव किराना व्यापार मंडल अध्यक्ष पूनम चंद बिश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित हुए जिसमें एक बार फिर सर्वसम्मति से पूनम चंद बिश्नोई किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष चुने गए। आपको बता दे की लगातार 25 वर्षों से पूनम चंद बिश्नोई किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनते आ रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों से जानकारी मिलने पर बताया कि पूनम चंद बिश्नोई के कार्यकाल से समस्त किराना व्यापारी पूर्ण रूप से संतुष्ट हैं तथा यह एक ऐसे अध्यक्ष हैं जो व्यापारियों की भावनाओं का भरपूर ख्याल रखते हैं। व्यापारियों के प्रति इनका सहयोग हमेशा सराहनी रहा है। इन चुनाव में सुरेश चंद्र मुंद्रा को सचिव, उपाध्यक्ष पद के लिए कालूराम शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री भगवान कोठारी को नियुक्त किया गया है। चुनाव से पूर्व किराना व्यापार मंडल की ओर से एक गोठ भी आयोजित की गई जिसमें किराना व्यापार मंडल के लगभग 85 सदस्यों ने भाग लिया। वहीं चुनाव के दौरान शिवलाल मेहरिया, माणक चंद शर्मा, तुलसीराम फोफलिया, गोवर्धन सिंह, ऋषभ जैन, गोपी किशन, लालाराम प्रजापत, मनीष नागर, मूल सिंह कूपड़ास वाले, राजाराम कोठारी तथा राजेंद्र कुमार ओस्तवाल को सदस्य चुना गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES