Homeभरतपुरविश्व जल दिवस पर जल बचाओं का दिया संदेश

विश्व जल दिवस पर जल बचाओं का दिया संदेश

विश्व जल दिवस पर जल बचाओं का दिया संदेश

चाणक्य छात्रावास में प्राचीन गोल बावड़ी में चलाया श्रमदान अभियान

दौसा/स्मार्ट हलचल/विश्व जल दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर देवेंन्द्र कुमार व एसपी रंजीता शर्मा के नेतृत्व में पिंजरापोल गौशाला व चाणक्य छात्रावास स्थित प्राचीन गोल बावड़ी की साफ सफाई कर जल बचाने का संदेश दिया और श्रमदान अभियान चलाया। जहां गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र दौसा के होमगार्ड जवानों व स्वीप टीम के सदस्यों ने महेश आचार्य के निर्देशन श्रमदान किया। विश्व जल दिवस के अवसर पर जिला कलक्टर ने लोगों को जल को व्यर्थ नही बहाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने श्रमदान करने वाले होमगार्ड जवानों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस प्रकार जिला समन्वयक महेश आचार्य द्वारा गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र दौसा में होमगार्ड के जवानों को जल को व्यर्थ नही बहाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने होमगार्ड जवानों को मतदान करने और मतदान करवाने के लिए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने जवानों से कहा कि पानी की किल्लत को पानी का संरक्षण कर दूर किया जा सकता है। पहले स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करें। श्रमदान के उपरान्त जिला कलेक्टर ने कहा पानी की किल्लत को पानी का संरक्षण कर दूर किया जा सकता है। इसके लिए लोगों को पहले स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा। पानी के महत्व से लोगों को अवगत कराने के लिए ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्रमदान अभियान के दौरान जिला कलक्टर स्वयं बावड़ी में उतरे तथा सीढ़ियों पर सफाई करते हुए श्रमदान किया। चाणक्य छात्रावास में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने एसपी रंजीता शर्मा को माल्यार्पण कर दुपट्टा पहनाकर भगवान परशुराम का चित्र प्रदान किया। इस अवसर पर गृह रक्षा विभाग दौसा के डिप्टी कमांडेंट अमन रस्तोगी,पीसी रोशन लाल,छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष कैलाश भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश गुढलिया सहित होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES